
डिजिटल मीडिया / रिपोर्ट
अयोध्या में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक आयोजन
अयोध्या में “बाला रामुनिकि, नृत्य नीराजनम” नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य की अद्भुत छटा बिखेरी। कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और कलाकारों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
यह आयोजन अक्षय सोशल कल्चरल एसोसिएशन द्वारा बस अड्डे के पास स्थित श्री राम ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। आयोजकों के अनुसार संस्था पैन इंडिया स्तर पर कार्य करने वाली सांस्कृतिक संस्था है, जो देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में संस्था का यह दूसरा सफल आयोजन रहा। कार्यक्रम में लोगों का भरपूर सहयोग और उत्साह देखने को मिला। आयोजन में करीब 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागी अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और वाराणसी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं पारंपरिक कला को बढ़ावा देना रहा। मंच पर प्रस्तुत विभिन्न नृत्य शैलियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित नाट्य गुरु एवं कलाकारों की सहभागिता रही, जिनमें स्मृति सरदारामन, एम. माधुरी, बी. श्रावंती रेड्डी, तुलसी बंदारी, एन. राम्या रेड्डी, अक्षया, अपूर्वाधारी और के. नटराज प्रमुख रहे। वहीं अशुतोष तिवारी, योगेश जांगिड़ और डॉ. प्रवीण कुमार का विशेष सहयोग भी रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में जियो स्पेयर कंपनी के पदाधिकारियों ने भी बेहतर समन्वय किया, जिससे देशभर से आए कलाकारों और प्रतिभागियों को सुचारु व्यवस्था उपलब्ध हो सकी।
आयोजकों ने विश्वास जताया कि यदि लोगों का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा, तो भविष्य में भी अयोध्या में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहे है |