Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया टीम को दी गई धार, आगामी चुनौतियों के लिए कसी कमर

दिनांक: 31 मार्च, 2026

अयोध्या भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को डिजिटल धरातल पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आज भाजपा कार्यलय पर ‘आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग’ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी अभियानों को लेकर टीम को नई ऊर्जा के साथ ‘धार’ दी गई और डिजिटल योद्धाओं को सक्रिय किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि “आज के युग में सोशल मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनसंवाद का सबसे सशक्त हथियार है। भाजपा की आईटी टीम पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया की प्रत्येक शक्तिकेन्द्र सोशल मीडिया संयोजकों की नियुक्ति और उनकी सक्रियता पर जोर दिया जाएगा एवं विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार और ‘फेक न्यूज’ का तथ्यों के साथ तुरंत जवाब देने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी कार्यकर्ताओं को नए डिजिटल टूल्स और कंटेंट क्रिएशन (ग्राफिक्स, वीडियो) के बारे में प्रशिक्षित किया गया ताकि सरकारी योजनाओं का सरल प्रस्तुतीकरण हो सके।
सक्रिय और बेहतर कार्य करने वाले आईटी वॉलिंटियर्स की पहचान कर उन्हें आगामी जिम्मेदारियां सौंपी गईं पार्टी की डिजिटल पहुंच को दोगुना करने के लिए विशेष ‘डिजिटल संपर्क अभियान’ चलाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पाण्डेय शोशल मीडिया के संयोजक प्रवेश मिश्रा आईटी के जिला संयोजक अतुल मिश्रा सहसंयोजक दिवाकर पांडेय सहित आईटी एवं शोशलमीडिया के सदस्य और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उपस्थित रहे।
प्रसार हेतु:
सुशील मिश्रा
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!