Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

पीडीए के संवैधानिक अधिकारों पर हमला करने का भाजपा पर आरोप, लौटनराम निषाद ने विपक्षी एकजुटता पर दिया जोर

हैदरगंज, अयोध्या

हैदरगंज थाना क्षेत्र और तारुन ब्लॉक अंतर्गत खुटेहना-बलरामपुर में आयोजित एक विशाल भंडारा एवं जनसभा कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गौशाईंगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चौधरी लौटनराम निषाद ने भाजपा सरकार पर कई राजनीतिक आरोप लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम निषाद ने की।

सभा को संबोधित करते हुए लौटनराम निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र, नौजवान और किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में जातीय और सामाजिक विभाजन पैदा कर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग की एकजुटता को कमजोर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछड़े और दलित समाज को अपने अधिकारों और भविष्य को मजबूत करने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ना ही विकास का रास्ता है।

लौटनराम निषाद ने यह भी कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को आपसी भेदभाव छोड़कर सामाजिक और राजनीतिक रूप से एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समान भागीदारी और प्रतिनिधित्व के मुद्दों पर सभी वर्गों को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

अपने संबोधन में उन्होंने आरक्षण, जातिगत जनगणना और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की तथा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख श्रीनाथ निषाद, आशाराम निषाद एडवोकेट, स्नेहलता निषाद, हरिकेश यादव, सर्वजीत शर्मा, रामयज्ञ निषाद, संतोष निषाद (ठेकेदार) और सचिन निषाद समेत अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया।

रिपोर्ट: आर्या टाइम्स न्यूज, अयोध्या

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!