Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

भाजपा का नया सियासी दांव! निषाद समाज की महिला प्रत्याशी पर मंथन तेज

डिजिटल/मीडिया रिपोर्ट : सर्वेश पाण्डेय

Bharatiya Janata Party ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से सियासी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। सुल्तानपुर जिले की चर्चित Lambhua विधानसभा सीट पर इस बार पार्टी सामाजिक समीकरण साधने के लिए नया दांव खेलने की तैयारी में जुटी है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा निषाद समाज की महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने के फॉर्मूले पर गंभीरता से विचार कर रही है। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में निषाद मतदाताओं की संख्या काफी प्रभावशाली मानी जाती है। ऐसे में पार्टी जातीय समीकरण के साथ महिला कार्ड भी खेलने की रणनीति बना रही है।

पार्टी संगठन के भीतर “डबल इंजन” समीकरण यानी निषाद + महिला वोटबैंक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा नेतृत्व महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहा है, जिसके चलते यह रणनीति और अधिक मजबूत मानी जा रही है।

NISHAD Party के साथ गठबंधन के बाद भाजपा अब निषाद समाज की महिला चेहरे को आगे कर बड़ा सामाजिक संदेश देने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित दावेदारों में भाजपा नेत्री Rekha Nishad का नाम तेजी से चर्चा में है।

सूत्रों के अनुसार संगठन स्तर पर कई नामों पर मंथन जारी है, लेकिन रेखा निषाद की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। यह भी चर्चा है कि भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने उन्हें अंदरखाने चुनावी तैयारियां शुरू करने के संकेत दिए हैं।

फोन पर बातचीत में रेखा निषाद ने भी इस तरह के संकेत मिलने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा ही लिया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि भाजपा निषाद समाज की महिला प्रत्याशी पर दांव खेलती है तो लंभुआ विधानसभा का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!