Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

रास्ते की कोलिया पर अवरोध लगाने का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

 

मिल्कीपुर, अयोध्या।

तहसील क्षेत्र के बसवार कला गांव में रास्ते की कोलिया पर अवरोध लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण ने प्रशासन से शिकायत कर रास्ता खुलवाने और जल निकासी बहाल कराने की मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम व पोस्ट बसवार कला, पूरे बाल तिवारी निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र बैजनाथ ने उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में स्थित पुरानी कोलिया से वह और अन्य ग्रामीण वर्षों से आवागमन करते आ रहे हैं। इसी रास्ते से बरसात का पानी भी निकलता है।

 

पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी पक्ष द्वारा उक्त कोलिया पर अवैध रूप से अवरोध कर कब्जा कर लिया गया है, जिससे आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। साथ ही बरसात के पानी की निकासी भी बंद हो गई है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है।

 

सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि जब उन्होंने विपक्षी से अवरोध हटाने की बात कही तो विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर रास्ता खाली कराने की मांग की है।

 

पीड़ित ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर अवरोध हटवाने तथा ग्रामीणों के आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था बहाल कराने की अपील की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!