Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर भव्य आयोजन

बस्ती। 

भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद रहे, जबकि कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईएएस ओ.एन. सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं वीरता से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं ओ.एन. सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और महान वीरों के संघर्षों से परिचित कराते हैं।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण चन्द्र सिंह ने महाराणा प्रताप को स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और वक्ताओं के संबोधन से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!