Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

अयोध्या में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत, जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज हुआ मामला

अयोध्या। जनपद के विकास खंड मसोधा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोईद्दीनपुर में सरकारी तालाब एवं नाली पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचन्द निवासी मोईद्दीनपुर ने उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत संख्या 40017726027773 के माध्यम से दर्ज प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा सरकारी नाली को बंद कर दिया गया है, जिससे बरसात का पानी तालाब में भर रहा है और रास्ता जलमग्न हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि सरकारी तालाब की भूमि पर मिट्टी डालकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि गांव के कुछ लोगों ने रास्ता और जल निकासी बाधित कर दी है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

मामले की शिकायत राजस्व एवं आपदा विभाग से की गई है। शिकायत श्रेणी सार्वजनिक भूमि जैसे तालाब, खलिहान, श्मशान एवं आरक्षित भूमि पर कब्जा/अतिक्रमण से संबंधित बताई गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर लोगों को राहत दिलाई जाए।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!