Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

ब्रेकिंग न्यूज़ | आर्या टाइम्स अयोध्या। जनपद में होमगार्ड भर्ती की तीन दिवसीय परीक्षा प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। पहले दिन परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 की ओर से पूरी व्यवस्था को सख्ती और पारदर्शिता के साथ लागू किया गया है।
पहली पाली में कुल 4032 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 3248 परीक्षार्थी उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 784 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा कराई जा रही है।
यह भर्ती परीक्षा कुल 6 पालियों में संपन्न होगी। प्रत्येक केंद्र पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खास बात यह रही कि इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी भी काफी उत्साहजनक रही, जिससे भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता का संकेत मिलता है।
मंडल स्तर पर देखें तो 5 जिलों में कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1.11 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!