Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

5 बजे की बडी खबर

लखनऊ – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान, सरकार पर तथ्य छुपाने और जनता को गुमराह करने का आरोप। महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना, बोले– ईमानदार अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग नहीं मिल रही।

➡ लखनऊ – कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का पलटवार, कहा– पश्चिम बंगाल में TMC का डर खत्म हो रहा, भाजपा सरकार बनाने जा रही। सपा पर भी हमला, नकली नोट और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

➡ लखनऊ – हेल्पलाइन 1076 की महिला कर्मियों का प्रदर्शन तेज, 1090 चौराहे पर धरना जारी। वेतन न मिलने और अफसरों द्वारा अभद्रता के आरोप, कार्रवाई की मांग।

➡ बाराबंकी – LPG टैंकर गैस रिसाव मामला, 16 घंटे बाद स्थिति नियंत्रण में। हाईवे पर यातायात बहाल, प्रशासन ने राहत की सांस ली।

➡ बाराबंकी – संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच तेज, घर से युवक फरार।

➡ गोरखपुर – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिपराईच के लुहसी गांव पहुंचे, दिवंगत मारकंडेय यादव के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

➡ प्रयागराज – यूपी बोर्ड ने 29,208 मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची वेबसाइट पर जारी की, पारदर्शिता बढ़ाने का दावा।

➡ कन्नौज – जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ईंट-पत्थर चले, कई घायल, पुलिस मौके पर।

➡ बुलंदशहर – गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, रात 2 बजे से लोग लाइन में, सप्लाई संकट के आरोप।

➡ एटा – सपा नेता मुकेश उर्फ मुक्का पर फर्जी शपथ पत्र देकर शराब दुकान लेने का केस दर्ज।

➡ मैनपुरी – अलग-अलग घटनाओं में सड़क हादसा और हत्या से हड़कंप, तेज रफ्तार कार से युवक की मौत, दूसरी घटना में दबंगों ने युवक की हत्या की।

➡ गोंडा – 4 महीने से लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका। दूसरी घटना में युवती का शव खेत में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

➡ कानपुर देहात – मिल्क प्लांट पर नियमों की अनदेखी का आरोप, बिना NOC संचालन, तालाब में कचरा छोड़ने की शिकायत।

➡ बिजनौर – पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह की शिकायत पर आरा मशीन सील, आरोपियों द्वारा सील तोड़ने और हमले की घटना।

➡ गाजीपुर – ऊर्जा मंत्री एके शर्मा लटके बिजली तारों पर सख्त, अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश।

➡ दिल्ली – अवैध LPG भंडारण रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 45 सिलेंडर बरामद।

➡ मेरठ – किडनी कांड में अल्फा अस्पताल पर शिकंजा, आरोपी डॉक्टर फरार, जांच तेज।

➡ प्रयागराज – 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, आरोपी हिरासत में, लोगों ने जमकर पिटाई की।

➡ दिल्ली – 1300 करोड़ ठगी मामले में प्रमोटर सतिंदर सिंह भसीन की जमानत रद्द, 80 से ज्यादा केस दर्ज।

➡ अयोध्या – विधायक रामचंद्र यादव की तबीयत में सुधार, लखनऊ में इलाज जारी।

➡ मुरादाबाद – पोल्ट्री फार्म में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान, हजारों मुर्गियां जलीं।

➡ सीतापुर – ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, जांच जारी।

➡ ग्रेटर नोएडा (जेवर) – रजिस्ट्री से राजस्व में 300% उछाल, 90 हजार करोड़ की संपत्ति का रिकॉर्ड।

➡ वाराणसी – हनुमान जयंती पर भव्य ध्वजा यात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल, शहर भक्तिमय माहौल में डूबा।

➡ अयोध्या – हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़।

➡ अलीगढ़ – मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान।

➡ लखीमपुर – मामूली विवाद में महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

➡ मुरादाबाद – तेंदुए का आतंक खत्म, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!