Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

 

डिजिटल मीडिया/ रिपोर्टर अभिषेक पाण्डेय, बस्ती।

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, बस्ती में ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर अगले शैक्षणिक स्तर की ओर कदम बढ़ाया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा परिसर उल्लास और गर्व के माहौल से सराबोर रहा।

समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईएएस ओम नारायण सिंह तथा विद्यालय की मैनेजर नीता सिंह उपस्थित रहीं। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विद्यालय की ओर से दिए गए स्वागत संबोधन में ग्रेजुएशन डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि यह दिन विद्यार्थियों के जीवन का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो उन्हें आगे बढ़ने और नए लक्ष्य तय करने की प्रेरणा देता है। इसके बाद यूकेजी के विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य और गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ओम नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। वहीं मैनेजर नीता सिंह ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रेजुएशन डे केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की यात्रा का उत्सव है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से भी सशक्त बनाना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

इस अवसर पर कक्षा 4 के विद्यार्थियों के लिए इनसेप्शन सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!