Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

कामाख्या धाम महोत्सव 2026 की तैयामांरियां जोरों पर

अयोध्या जनपद के रुदौली स्थित मां कामाख्या नगर पंचायत में आयोजित होने वाले मां कामाख्या धाम महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। यह भव्य महोत्सव 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर की लोक संस्कृतियों का भव्य संगम देखने को मिलेगा। सात दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक कलाओं से जुड़े विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।महोत्सव के सफल आयोजन हेतु मां कामाख्या धाम महोत्सव न्यास द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। न्यास के मुख्य संरक्षक रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आयोजन को भव्य स्वरूप देने की योजना है। वहीं, न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ‘मोनू’ ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
महोत्सव के प्रचार-प्रसार की शुरुआत के तहत आगामी 1 जनवरी को पोस्टर का विमोचन किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि यह महोत्सव धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!