Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

कर्मा देवी समूह के 16वें स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत प्रेरक कथा से

कथावाचक शांतनु जी महाराज ने गुरु–परंपरा और जीवन मूल्यों पर दिया उद्बोधन; कल सम्मान समारोह में होंगे बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर

 

संसारपुर, बस्ती।

कर्मा देवी समूह, बस्ती के 16वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ आज आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक समन्वय से परिपूर्ण प्रेरक कथा के साथ हुआ। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन ने पूरे परिसर में उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना दिया। कथा के प्रथम दिन देश के प्रख्यात कथा व व्याख्यानकार आचार्य शांतनु जी महाराज ने अपने प्रेरणादायक विचारों और ओजस्वी वाणी से उपस्थित जनसमुदाय को जीवन मूल्यों, गुरु–शिष्य परंपरा और मानवीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

 

महाराज जी ने कहा कि “जीवन का उद्देश्य केवल इसे लंबा बनाना नहीं, बल्कि सार्थक बनाना होता है। मनुष्य जब तक अपने जीवन में उद्देश्य, अनुशासन और गुरु की वाणी का सम्मान नहीं अपनाता, तब तक वह संपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता।” उनके इस उद्बोधन ने वहां उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों को आत्मविश्लेषण और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित किया।

 

उन्होंने गुरु परंपरा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव ज्ञान, तप, सेवा और चरित्र को सर्वोपरि माना गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी छात्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब वह अपने जीवन में गुरु के मार्गदर्शन, अनुशासन और वैचारिक पवित्रता को स्थान देता है। समाज, परिवार और संस्थान मिलकर तभी सक्षम नागरिक तैयार कर सकते हैं, जब शिक्षा के साथ संस्कारों की भी समान रूप से शिक्षा दी जाए।

 

कर्मा देवी समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अंशु सिंह गौतम ने महाराज जी के उद्बोधन को अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि कथावाचन के माध्यम से प्रस्तुत जीवन संदेश छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के इस दौर में विद्यार्थी तकनीकी ज्ञान तो प्राप्त कर लेते हैं, परंतु जीवन मूल्यों की समझ उतनी सुदृढ़ नहीं हो पाती। आचार्य शांतनु जी महाराज ने विद्यार्थियों को जिस सरल और प्रभावशाली शैली में चरित्र, धैर्य, संयम और आत्मविश्वास की महत्ता समझाई, वह सभी के लिए विशेष प्रेरणा का स्रोत है।

 

समूह के मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली को केवल तकनीक और प्रतियोगिता से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। विद्यार्थियों को अध्यात्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ना भी उतना ही आवश्यक है। कर्मा देवी समूह का लक्ष्य सदैव यही रहा है कि छात्र न केवल अकादमिक रूप से उत्कृष्ट बनें, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में नैतिकता, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण हों। उन्होंने कहा कि कथा जैसे आयोजनों से छात्रों के भीतर सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

 

कार्यक्रम के अंत में समूह के चेयरमैन माननीय ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) ने मंच पर आचार्य शांतनु जी महाराज का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और कहा कि महाराज जी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन संस्थान के

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!