
रेवतीगंज, बाजार (हैरिग्टनगंज )जेठ माह के चौथे मंगलवार को रेवतीगंज के आदिलपुर स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसर में भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र एवं दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु “जय बजरंगबली” और “हर हर महादेव” के जय के साथ झूम उठे। छोटे-बड़े, बुज़ुर्ग और युवा सभी ने आस्था और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को हलवा, चावल और छोला वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए न केवल आध्यात्मिक तृप्ति का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक समरसता का भी परिचायक रहा।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कई स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से राम बरन ट्रेडर्स रेवतीगंज के बब्लू पाठक, आलोक नितिन चौरसिया ‘गोलू’, अतुल, अंकित, अनुज शुक्ला, हर्ष तिवारी, संजय शुक्ला (वैद्य), अरविंद कुमार, बैजनाथ चौरसिया, अमित, मंगल सेठ, अरुण कुमार गोस्वामी, तथा ओमप्रकाश गोस्वामी का योगदान सराहनीय रहा।
श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की।