आर्या टाइम्स न्यूज मो.ईफान
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)
सीएचसी हैरिंग्टनगंज में आयोजित मातृत्व दिवस कार्यक्रम अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। स्वास्थ्य जांच के लिए आईं गर्भवती महिलाओं के बैठने तक की व्यवस्था केंद्र प्रशासन द्वारा नहीं की गई थी। कई महिलाएं गेट के बाहर फर्श पर बैठने को मजबूर नजर आईं।
गौरतलब है कि मातृत्व दिवस हर महीने की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाया जाता है। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 62 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। लेकिन हैरिंग्टनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए न तो कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी, न ही उचित बैठने या प्रतीक्षा कक्ष का इंतजाम था।
अन्य अस्पतालों में मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन यहां की स्थिति निंदनीय रही।
मौके पर मौजूद डॉक्टर नेहा श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बताया कि एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है।
स्थानीय लोगों और महिलाओं ने इस बदइंतजामी पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग से उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
पुष्टि के लिए सीएससी हैंरिग्टनगंज अधिक्षक को फोन किया गया फोननहीं लगा ।
—
आर्या टाइम्स न्यूज मो.ईफान