Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

महाबली की महिमा से गूंजा लता चौक, श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम

अयोध्या। जेठ माह के तीसरे मंगलवार को लता चौक, नया घाट पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के संयोजन में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, अभय सिंह और महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने भाग लिया।

सुबह 10 बजे हनुमान जी को भोग अर्पित कर भंडारे की विधिवत शुरुआत की गई। आयोजन में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी का स्वागत भगवा अंगवस्त्र पहनाकर किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और गरिमामय बन गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक दर्जन से अधिक प्रसाद वितरण स्टॉल और सुगठित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित द्वारा कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

भंडारे को लेकर रोली सिंह ने कहा, “यह आयोजन जनसहयोग और भक्ति का प्रतीक है। अयोध्या की जनता सेवा और आस्था में सदैव अग्रणी रही है।”

कार्यक्रम में शक्ति सिंह, अभिषेक मिश्र, करुणाकर पांडे, देवता पटेल, गिरीश पांडे डिप्पुल, रवि सोनकर, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!