
अयोध्या, 27 मई 2025 — जेठ मास के तीसरे मंगल को पावन अवसर मानते हुए अयोध्या के तुलसीदास नगर स्थित निकटिला पार्क में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान भक्तों की भारी भीड़ ने इस आयोजन में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का आयोजन ईशान सिंह के सौजन्य से किया गया, जिसमें राकेश सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह, सोनू तिवारी व अन्य सहयोगियों ने प्रमुख भूमिका निभाई। आयोजन स्थल को भगवा रंग की भव्य सजावट से सजाया गया था और हनुमान जी की भव्य तस्वीर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही थी।
भक्तों के लिए भोजन वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। सेवादारों ने पंक्तिबद्ध तरीके से लोगों को भोजन परोसा। हर आयु वर्ग के लोगों ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव से वातावरण गूंज उठा।
- स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था बलवती होती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी बढ़ती है।
–