Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

अछोरा आर्यसमाज में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

अयोध्या (मिल्कीपुर):
मिल्कीपुर क्षेत्र के अछोरा आर्यसमाज में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। तेज गर्मी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के आयोजक दिवाकर सिंह ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को किया जाता है, जिसका उद्देश्य लोकसेवा व सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में दिवाकर सिंह, सुभाष सिंह, अनुराग सिंह, क्षत्रिय प्रभाकर सिंह, अभिनेद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, प्रांजल पांडेय, प्रत्यक्ष पांडेय, अमन पांडेय, प्रखर सिंह, शौर्य सिंह, कुनाल सिंह सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन:

  1. शरबत वितरण शिविर पर मौजूद आयोजक व युवा कार्यकर्ता
  2. सेवा कार्य के दौरान उत्साहित युवा और श्रद्धा।
Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!