Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

सतीश पांडे बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश सचिव

 

 

 

हैरिंग्टनगंज, अयोध्या।

हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम सागर पट्टी निवासी सतीश पांडे, पुत्र राम सुमिरन पांडे, को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) की उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता द्वारा जारी किया गया।

 

पार्टी द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि सतीश पांडे की राजनीतिक सक्रियता और सांगठनिक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की अपेक्षा की गई है।

 

इसके अतिरिक्त, पार्टी ने आगामी 90 दिनों में उनके कार्यों की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करने की बात भी कही है।

 

 

 

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!