Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दी शुभकामनाएं

अयोध्या, 31 मई 2026। पुलिस विभाग में अपनी लंबी एवं सराहनीय सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को रविवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत रहते हुए इन अधिकारियों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। विभाग उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव स्मरण रखेगा।

उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं समृद्ध जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महेश बाजपेयी

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मीना कुमार

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्ट: राम धीरज पाठक

हेड – आर्या टाइम्स न्यूज

📞 9451951131 | 9005387392

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!