Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

श्रीराम अस्पताल में बढ़ीं आधुनिक सुविधाएं, ईएनटी सर्जरी की नई शुरुआत

अयोध्या। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा बढ़ा रहा है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में पूर्व में अस्पताल के विभिन्न वार्डों का नवीनीकरण कराया गया था। इसी क्रम में अब नाक, कान और गला (ईएनटी) रोगों से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार रावत ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक दूरबीन तकनीक उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से कान के पर्दे में छेद, कम सुनाई देना, नाक की हड्डी टेढ़ी होने से सांस लेने में परेशानी, टॉन्सिल तथा गले की गांठ जैसी समस्याओं के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक अस्पताल में 20 से अधिक सफल ईएनटी सर्जरी की जा चुकी हैं। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक जांचें भी अस्पताल में उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि जांच के बाद निर्धारित समय पर ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि श्रीराम चिकित्सालय को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस करने का कार्य लगातार जारी है, जिससे अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!