➡ लखनऊ – रिफा कॉलोनी में एक मकान में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी हैं। आसपास के घरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हासिया मऊ का है।
➡ बरेली – भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भुता थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर हुई।
➡ गोंडा – एक नवविवाहिता की लाश खेत में मिली। 20 साल की पूजा की शादी 9 नवंबर को हुई थी। शव मायके में मिला है। नवाबगंज पुलिस जांच में जुटी है।
➡ हापुड़ – खेतों में तेंदुआ दिखने से दहशत है। ड्रोन कैमरे से तलाश जारी है। हापुड़ और मथुरा की टीमें लगी हैं। तीन दिन पहले तेंदुए ने एक किसान पर हमला किया था। मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा हरनाथपुर का है।
➡ रायबरेली – दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वैभव तिवारी पुलिस हिरासत में है। घटना शहर कोतवाली के रामजी पुरम इलाके की है।
➡ हाथरस – कूड़े के ढेर में सैकड़ों कोडीनयुक्त कफ सिरप की बोतलें मिलीं। सिरप की एक्सपायरी 2029 तक की है। मामला कस्बा सिकंदराराऊ का है।
➡ प्रयागराज – माघ मेले में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को आग लगी थी। मेला एसपी ने मामले की पुष्टि की है।
➡ मिर्जापुर – आम आदमी पार्टी की तीसरे चरण की पदयात्रा शुरू हो गई है। सांसद संजय सिंह ने मिर्जापुर से वाराणसी तक पदयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने बेरोजगारी और सामाजिक न्याय का मुद्दा उठाया।
➡ शाहजहांपुर – सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। कर्मचारी मिल की चेन में घुसकर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है।
➡ बागपत – पशुपालन विभाग का कनिष्ठ लिपिक अश्वनी कुमार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ। एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा। बकरी पालन अनुदान पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।
➡ कौशांबी – 25 हजार के इनामी गोकश अनवर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया और मुनादी कराई गई। आरोपी लंबे समय से फरार है।
➡ एटा – HIV से पीड़ित महिला की मौत हो गई। रिश्तेदारों ने अंतिम समय में भी साथ नहीं दिया। 8 साल का बच्चा शव के पास रोता रहा। पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया।
➡ कानपुर – पुलिस कस्टडी से एक चोर फरार हो गया। टॉयलेट जाने के बहाने होमगार्ड को धक्का देकर भाग निकला। लापरवाही पर FIR और निलंबन की कार्रवाई हुई है।
➡ सहारनपुर – ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। घटना नागल थाना क्षेत्र की है।
➡ हापुड़ – अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। 4 पिस्टल, 6 तमंचे, मोबाइल और बाइक बरामद की गई। आरोपी ऑन डिमांड हथियार सप्लाई करते थे।
➡ आगरा – ड्राइविंग सीखते समय कार तालाब में गिर गई। ग्रामीणों ने कार सवारों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
➡ मैनपुरी – कोहरे के कारण स्कूल वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई। कई बच्चे घायल हुए। ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
➡ फर्रुखाबाद – तेज रफ्तार ट्रक लकड़ी के खोखों में घुस गया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है।
➡ अलीगढ़ – नशे के बढ़ते कारोबार पर SSP ने सख्त कार्रवाई की। चौकी इंचार्ज और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।
➡ वाराणसी – नगर निगम ने प्राचीन फूल मंडी खाली कराने की कार्रवाई की। फूल विक्रेताओं ने विरोध किया। अवैध वसूली की शिकायत के बाद कदम उठाया गया।
➡ कौशांबी – शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
➡ देहरादून – फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का एक सदस्य STF ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।
➡ रूद्रपुर – झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
➡ मुंबई – BMC चुनाव के शुरुआती रुझानों में BJP सबसे आगे है। शिवसेना (UBT) दूसरे नंबर पर चल रही है। अन्य पार्टियों को भी कुछ सीटों पर बढ़त मिली है।