Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

शाम 4 बजे की बड़ी खबरें 

➡ लखनऊ – यूपी सरकार के AIF फंड से प्रदेश की बेटियों को बड़ी ताकत मिली है। अब यूपी की बेटियां गल्फ देशों तक अपने प्रोडक्ट्स की पहचान बना रही हैं। नेफेड के लिए सामान तैयार किया जा रहा है। दिल्ली-NCR में ऑर्गेनिक फूड का अच्छा कारोबार चल रहा है। डीयू से पढ़ाई कर लौटी बेटियां अपने गांव की महिलाओं को रोजगार दे रही हैं और किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग भी दे रही हैं।
➡ बरेली – लव जिहाद की सूचना पर बजरंग दल ने जमकर हंगामा किया। बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। 2 लोग नामजद हैं और 20–25 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर का है।
➡ आगरा – जबरन दोस्ती का दबाव बनाने वाले एक छात्र को छात्राओं ने जमकर पीट दिया। छात्रा का आरोप है कि वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा की सहेलियों ने मिलकर छात्र की पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के चीनी का रोजा का है।
➡ मैनपुरी – पैतृक जमीन पर जबरन सड़क बनवाने का आरोप प्रधान पर लगा है। पीड़ित का कहना है कि मामला कोर्ट में चल रहा है, फिर भी सड़क डलवाई जा रही है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की, जिस पर डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम जिरौली का है।
➡ आजमगढ़ – गड्ढों से भरी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। स्कूल और अस्पताल जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। दर्जनभर अस्पताल इसी बाईपास पर स्थित हैं। मामला आजमगढ़–वाराणसी मार्ग के लालगंज बाईपास का है।
➡ रायबरेली – मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन डीह ब्लॉक क्षेत्र में हुआ।
➡ अलीगढ़ – AMU के शिक्षक दानिश राव की हत्या के मामले में प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई जा रही है। जांच में कई पुराने विवाद सामने आ रहे हैं। SSP की निगरानी में पूछताछ जारी है। जांच में AMU के कई CCTV कैमरे बंद मिले। हत्या के बाद यूनिवर्सिटी में वाहन पास अनिवार्य कर दिया गया है।
➡ मैनपुरी – ट्रक चालक अतुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण अभी साफ नहीं हो पाए हैं। घटना थाना बिछवां क्षेत्र के शाहआलमपुर हवेली की है।
➡ मऊ – सांसद राजीव राय ने AI लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई का मौका मिलेगा। एक निजी विद्यालय में इस लैब का शुभारंभ किया गया।
➡ अमेठी – मनरेगा से जुड़े नामों में बदलाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। मुसाफिरखाना समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जॉब कार्ड और सूची में मनमाने बदलाव किए गए हैं।
➡ मैनपुरी – अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। पुलिस ने 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 21 वारंटी और 13 वांछित शामिल हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया।
➡ चित्रकूट – जुआ खेलते हुए 4 जुआरी पकड़े गए। मौके से 3450 रुपये की मालफड़, ताश के पत्ते और 1140 रुपये नकद बरामद किए गए। तलाशी में 3 सफेद धातु के सिक्के भी मिले। सभी पर जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। मामला राजापुर थाना क्षेत्र का है।
➡ जालौन – ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। घटना एट कोतवाली क्षेत्र के भिटारा गांव की है।

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!