Vigyapan Slider
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : मो 9451951131

पास्को केस से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, दिया भावुक बयान

 

अयोध्या।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज पटियाला कोर्ट से पास्को एक्ट में बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। संतों और समर्थकों ने उनका पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया।

 

अयोध्या पहुंचकर बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “18 जनवरी 2023 को जो आरोप मुझ पर लगाए गए थे, तब मैंने कहा था कि वे झूठे हैं। यदि आरोप सिद्ध होते, तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाता। आज सत्य प्रमाणित हुआ है।”

 

उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” साथ ही यह भी कहा कि यौन उत्पीड़न जैसी धाराओं का उद्देश्य संरक्षण था, लेकिन अब उनका दुरुपयोग विरोधियों को खत्म करने के लिए किया जा रहा है।

 

सिंह ने मांग की कि सरकार को यौन उत्पीड़न की धाराओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर किसी पर झूठा आरोप लगाया जाए, तो उसके लिए भी दोगुनी सजा का प्रावधान होना चाहिए।”

 

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला और खुद को हनुमान भक्त बताते हुए कहा, “मेरे विरोधियों को भगवान दंड जरूर देंगे।”

 

 

Arya Times News
Author: Arya Times News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!